प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही उमा देवी ने आवास मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पहले वे अपने पैतृक कच्चे मकान में निवास करते थे। और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए अपना पक्का आवास नहीं बना पा रहे थे। उनके पास कृषि भूमि भी नहीं है श्रीमती उमा देवी ने बताया कि बारिश के दिनों में कच्चे आवास में निवास करना कठिन हो रहा था।