लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसनिया में लाठी-डंडों से मारपीट की घटना सामने आई है।घायलों की पहचान सेवाराम पटेल और दरबारी पटेल के रूप में हुई है।घायलों ने बताया कि वे आज 15 जनवरी दोपहर करीब 12:00 बजे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी गांव के ही बंदर पटेल और उसके दो भाई वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट कर दी।