वार्ड15 काजी कुआं क्षेत्र ताल में गुरुवार दोपहर नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, सीएमओ गौरव शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में आरसीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को समस्या से राहत मिलेगी।