सीतापुर: टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित किया था व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है।