प्रतापपुर: सिलोटा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान
बरियो राजपुर से करसी, मरगा, सोनपुर होते हुए सिलोटा मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आती है, जहां 12 टन से अधिक वजन वाले वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद प्रतिदिन 20 से 30 बड़ी हाइवा गाड़ियां इस मार्ग से गुजर रही हैं।