रायगढ़: तेज हवाओं के कारण पेड़ की डाली बिजली तार में गिर गई, कई जगह पेड़ों की डालियां टूटीं, बहाल हुई व्यवस्था
रायगढ़ में सोमवार मंगलवार की मध्य रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने से शहर और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए,तो कुछ स्थानों पर फ्लैक्स उड़कर बिजली तारों में फंस गए,जिससे सप्लाई बाधित हो गया।