हरनौत: बाढ़: उमानाथ गंगा घाट पर नहाते समय 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, परिवार में मातम
बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर नहाने के दौरान रविवार को डूबने ने एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक हरनौत थाना क्षेत्र के पचौरा गांव निवासी दंगल पासवान के 16 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार हैं। घटना के संबंध में मृतक युवक के चाचा हीरा पासवान ने दोपहर 3 बजे बताया कि अंशु कुमार अपने माता-पिता के साथ बाढ़ स्थिति उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए सुबह में गए थे।