उदयपुर जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के मादड़ी उदय विहार कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार दो युवक एक घर मे घुस गए और अंदर मौजूद महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। घटना के दौरान महिला और घर में काम करने वाली नौकरानी ने शोर मचाया। जिससे दोनो हमलावर घबरा गए और बाहर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ मौके से फरार हो गए।