गम्हरिया: दो छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया
मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड के दो छात्रों ने मैट्रिक में शानदार सफलता हासिल की है। चिकनी फुलकाहा के बसंत कुमार ने 474 अंक के साथ जिला में तीसरा स्थान पाया, जबकि पारसमणी स्कूल के दीपक कुमार ने 477 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों ने कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का श्रेय दिया।