हिलसा: पड़ोसी ने महिला के साथ मारपीट कर किया घायल, हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव में
Hilsa, Nalanda | Jun 11, 2026 पड़ोसी ने महिला के साथ मारपीट कर किया घायल हिलसा (नालंदा): हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव में गुरुवार दोपहर पड़ोसी द्वारा एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना में महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सिपारा गांव निवासी स्वर्गीय श्रवण की 40 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है।