पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में नदी किनारे खेल रहे 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jul 6, 2026
पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ नदी किनारे खेल रहे एक 11 वर्षीय बच्चा अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया उसकी मौत हो गई इस हादसे के बाद सिर्फ एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा गांव सदमे में है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में हर ओर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.मृतक की पहचान पंकज यादव के 11 वर्षीय पुत्र पियूष के रूप में हुई है.