अररिया व्यवहार न्यायालय के उत्पाद-01 के न्यायाधीश ने अररिया थाना कांड संख्या-996/21 में अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने उत्पाद अधिनियम के तहत दोषी पाए गए दो अभियुक्तों को पाँच-पाँच वर्षों का सश्रम कारावास एवं एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।