हाथरस: जिला मथुरा के राया के पास बाइक सवार को झपकी, तेज गति से बाइक जेसीबी से टकराई, घायल को हाथरस के अस्पताल लाया गया
जिला मथुरा के राया के पास मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के लगभग तेज गति से चल रही बाइक पर बाइक सवार को अचानक से नींद की झपकी आ गई और बाइक पलक झपकते ही सामने से आ रही जेसीबी से टकरा गई इस दुर्घटना में व्यक्ति के शरीर में गंभीर चोट आई है मौके पर सूचना पर पहुंची एनएच हाईवे की गाड़ी ने घायल को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जिसका डॉक्टररो द्वारा उपचार जारी है