देहरादून: रायपुर थाना पुलिस की भू-माफिया पर सख्ती, ₹1.65 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायपुर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1 करोड़ 65 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजेश अग्रवाल और विजय कुमार ने बुजुर्ग महिला की जमीन की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर 6 अलग-अलग रजिस्ट्रियां कराई थीं। रायपुर थाने में वादी मोहित सेठ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।