धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, डॉक्टर ने किया गंभीर हालत में रेफर
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचेला कला निवासी राहुल शर्मा गजरौला में स्थित लैंचो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। बताया जा रहा है कि रविवार को करीब 12:00 बजे के आसपास में राहुल शर्मा किसी का आर्डर लेने के लिए जा रहे थे, आदर्श बैंकट हॉल के पास पहुंचे तो तेज गति के साथ आई कार ने राहुल शर्मा की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।