ओरमांझी: ओरमांझी से अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरजेडी के पूर्व एमएलसी पर प्रदेश आरजेडी ने दी सफाई
ओरमांझी से अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर गुरुवार दोपहर 1बजे प्रदेश आरजेडी ने सफाई दी है। आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के साथ तस्वीर प्रकाशित हुआ है यह कोई आश्चर्य का विषय नहीं है।