मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में करंट लगने से सूअर की मौत, पशुपालक ने 50,000 का नुकसान बताया, मुआवजे की मांग
राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रैकरी में गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे करंट लगने से एक सूअर की मौत हो गई पीड़ित मालिक मुन्नू सोनकर ने बताया कि सूअर की कीमत ₹50000 से अधिक थी और उसके आठ छोटे बच्चे थे जो अभी मां का दूध पी रहे थे इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है मुन्नू सोनकर ने कहा सूअर पालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है मुआवजे की गुहार लगाई है।