जफराबाद क्षेत्र के कबुलपुर धरिकार बस्ती में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए। हादसे में पांच हजार रुपये नकद, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है