मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सिंहपोखरिया में आयरन लदे ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत के बाद सड़क जाम करने और लोगों को भड़काने के मामले में विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी रमेश बालमुचू, माधवचंद्र कुंकल, रेयांस सामड और सोना संवैया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है । 28 सितंबर को मृतक के परिजन मुआवजा राशि की मांग को लेकर सड़क जाम किए थे।