मध्यप्रदेश के बडवाह मे मुस्लिम समाज का गुरुवार सुबह ईद उल अजहा पर जामा मस्जिद चौक से जुलूस निकला।जो एम जी रोड, मुख्य चौराहा,इंदौर रोड होता हुआ आदर्श नगर स्थित ईदगाह पर पहुंचा।जहां शहर काजी मौलाना रेहान रजा साहब ने ईद की नमाज अदा कराई।मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदर शेख अयाज ने सुबह दस बजे बताया कि आज ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षौल्लास से मनाया गया है।