सोहागपुर: घरौला मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया गया
घरौला मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार की रात में नंदी गौ सेवा संगठन द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गौ संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों एवं श्रद्धालुओं से समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर भी कराए गए।