सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के सोनारटोली के पास एनएच-143 पर मंगलवार सुबह करीब 7:40 बजे ओडिसा के संबलपुर से रॉक डस्ट लेकर धनबाद जा रही एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर चबूतरे से टकराई और दूसरी ट्रक को धक्का मारते हुए पलट गई। हादसे में चालक व खलासी घायल हुए। पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद सड़क पर एक तरफ से यातायात बहाल है।