वाड्रफनगर: सिलाजु में हाथी के हमले से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान हुई मौत, वाड्रफनगर फॉरेस्ट एसडीओ ने दी जानकारी
धमनी वन परिक्षेत्र के सिलाजू गांव में बीती रात एक हाथी ने तबाही मचाई और तीन कच्चे मकानों को तहस-नहस कर दिया। इस घटना में मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई।अनिल सिंह पैकरा,वाड्रफनगर एसडीओ फॉरेस्ट ने यह जानकारी दी है।