सोहागपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद के द्वारा गोरतरा गांव में किया गया वृक्षारोपण
शहडोल शुक्रवार को लगभग 5:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद के द्वारा जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरतरा में वृक्षारोपण किया गया है,इस दौरान जन अभियान परिषद के समन्वयक विवेक पांडे के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे हैं,जहां वृक्षारोपण किया गया है।