अकबरपुर: कृषि विभाग से समय पर बीज नहीं मिलने से किसान परेशान, बुवाई पर संकट मंडराया
रविवार को 3:00 बजे जानकारी मिली कि खरीफ फसलों की बुवाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन कृषि विभाग की ओर से प्रत्यक्षण बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण अकबरपुर प्रखंड के बीज उत्पादक किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। समय पर बीज नहीं मिलने से किसानों की खेती की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीदें भी धूमिल पड़ती दिख रही हैं।