गोला: डड़वापार चौराहे पर अचानक सड़क पर गिरने से ग्राम कुकुरहा निवासी बुजुर्ग की हुई मौत, मौक़े पर पहुंची डायल 112 पुलिस
Gola, Gorakhpur | May 23, 2024 गोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुरहा निवासी श्याम बिहारी उम्र लगभग 65 बर्ष गुरुवार को किसी काम से डाड़ी चौराहे पर गए थे। अपना काम निपटा कर वहां से घर आ रहे थे। डड़वापार चौराहे पर अभी पहुचे थे कि अचानक लड़खड़ा कर सड़क पर गिर पड़े और गिरते ही मौत हो गयी। अगल बगल के लोग दौड़ पड़े। देखे तो उनका प्राणान्त हो चुका था। घटना की सूचना पर डायल 112 नम्बर पुलिस भी पहुच गई।