गोपालपुर: सर्पदंश से आठ साल के बच्चे की मौत
गोपालपुर थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान धन्नी राम के पुत्र शिव कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि शिव के माता-पिता भुट्टा छीलने खेत गए थे। इसी दौरान शिव घर के पीछे गंगा प्रसाद धार के पार बकरी का चारा लाने गया था, तभी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया