सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में बुधवार की दोपहर 2 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबु क़ासिफ हसन की अध्यक्षता में फाइलेरिया-हाथी पांव के रोकथाम को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. मोनिका ने फाइलेरिया के लक्षण एवं उसके रोकथाम पर विस्तार पुर्वक जानकारी दी। वहीं BPM मोहन प्रसाद ने फाइलेरिया के लक्षणो को बताया।