चायल: बसुहार के पूरे घासीराम पुरवा में आग से उजड़ा आशियाना, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व राहत दिलाने का आश्वासन दिया गया
जिले के चायल क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बसुहार के मजरा पूरे घासीराम पुरवा में आग लगने से एक परिवार का आशियाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इस दर्दनाक घटना में पंचम लाल कोरी का समस्त घरेलू सामान नष्ट हो गया, जिससे परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।चायल के निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता रविवार शाम करीब 6 बजे पीड़ित के घर पहुंचे।और अर्थिक मदद की!