किसानों की विविध मांगों का निराकरण नहीं होने पर किसानों का आक्रोश दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किसानों ने भारतीय किसान संघ के बैनर तले ट्रैक्टर रैली निकालकर आक्रोश जताया। दोपहर से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर एकत्रित हुए और सड़क के किनारे किनारे कतारबद्ध चलाते हुए अस्पताल चौराहे से पटना,अटल सेतु, महावीर चौराहा होते