हजारीबाग में भारत माता चौक के समीप गुरुवार को चार बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अपने वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।