बागपत: गुर्जर भवन, बागपत में गुर्जर महासभा कार्यकारिणी का गठन, डा. कर्मवीर सिंह अध्यक्ष और विशाल चौधरी कोषाध्यक्ष नियुक्त
रविवार को करीब तीन बजे गुर्जर भवन बागपत में नई गुर्जर महासभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी मनुपाल बंसल के मुताबिक डा. कर्मवीर सिंह तोमर अध्यक्ष, विशाल चौधरी बली कोषाध्यक्ष, योगेश गुर्जर अहेडा, ज्ञानेंद्र, देवेंद्र और नवीन गुर्जर उपाध्यक्ष, प्रमोद धामा सचिव, राहुल धामा उप सचिव आदि पद पर नियुक्त किए गए।