सोनाहातु: पंडाडीह गांव में हाथियों का उत्पात, 10 एकड़ खेत में फसल नष्ट
लगातार बारिश के बीच फिर से हाथियों के झुंड ने सोनाहातू प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में दस्तक दे दी है। बारिश में किसी तरह धान की बिचड़े तैयार हो रहे है, उसे हाथियों के झुंड ने रौंद दिया है। किसान लाचार और बेबश है। शुक्रवार रात 1 बजे पंडाडीह गांव चामरु तांती के एक एकड़ में लगे लौकी को मन भर खाया एवं बर्बाद किया है। 10 एकड़ में लगे फसल को हाथियों ने नष्ट किया है