निवाई: दतवास के गांव बाढ़ कुरावदा में ह्रदय गति रुकने से किसान की हुई मृत्यु
Niwai, Tonk | Oct 15, 2025 दतवास थाना क्षेत्र के गांव बाढ़ कुरावदा में 53 वर्षीय किसान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शिवराज चेची ने बताया कि गांव निवासी बद्री लाल पुत्र बज्जू लाल गुर्जर बाढ़ कुरावदा अपने खेत पर मूंगफली की फसल की खुदाई कर खेत पर ही रात को खाना खाकर मूंगफली की रखवाली के लिये सो गया था। शिवराज चेची ने कहा कि मूंगफली की पैदावार कम होने से किसान सदमे में चला गया।