रहुई: पचासा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को रौंदा, हुई मौत
Rahui, Nalanda | Jul 31, 2026 भागन बिगहा थाना क्षेत्र के पचासा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान इमामगंज गांव निवासी 42 वर्षीय चूहा चौधरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, चूहा चौधरी मजदूरी करने के लिए तमिलनाडु जा रहे थे। वह पाचसा मोड़ पर बख्तियारपुर जाने वाली बस पकड़ने के लिए सड़क