तिलहर: कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर से दंपति पर घंटा चोरी का आरोप, युवक को खंभे से बांधने का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल तिलहर क्षेत्र के मंदिर से घंटा चोरी करते एक दंपति को श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया। लोगों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के पास से चोरी किया गया घंटा और कुछ ब्लेड बरामद किए हैं। पुलिस दंपति से पूछताछ कर रही है, हालांकि अभी तक उनके खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।