झांसी: झांसी में ट्रक पहले पेड़ और फिर खंभे से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर, स्कूटी से जा रही महिला को बचाने में हुआ हादसा
Jhansi, Jhansi | Jul 25, 2026 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ और फिर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक केबिन के अंदर स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से ट्रक के अगले हिस्से को खींचकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा