मुरैना नगर: रतन सिंह का पुरा गांव में मातम, 32 मजदूर ने घर में लगाई फांसी, पत्नी-बच्चों को छोड़ गया जिंदगीभर का दर्द, जांच जारी।
मुरैना जिले की बरेथा पंचायत के रतन सिंह का पुरा गांव में बीती रात 32 वर्षीय मजदूर आकाश पुत्र दिनेश नागर ने देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना जिला अस्पताल भेजा। आज रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।