बसंतपुर: बसंतपुर बाजार के समीप सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत, एक अन्य युवक की हालत गंभीर
बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार के समीप शुक्रवार के देर रात बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक युवक विकास कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को शनिवार को सौप दिया गया है। वही आशिक कुमार के गंभीर हालत को लेकर गोरखपुर रेफर किया गया है।