बसंतपुर: राजापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 9 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
बसंतपुर प्रखंड के राजपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहन से परिवार वालों द्वारा उपचार के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया गया है।