सुवासरा: सुवासरा में कांग्रेस प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
सुवासरा में मंदसौर कांग्रेस प्रभारी के पहुंचने पर शामगढ़ सुवासरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौपाटी पर पहुंचकर, मंदसौर कांग्रेस प्रभारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शामगढ़ सुवासरा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी दिखाई दिए।