सुवासरा: सुवासरा क्षेत्र के भरपूर हनुमंतिया में लूट के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
सुवासरा थाना क्षेत्र के भरपूर,हनुमंतिया क्षेत्र के बीच अज्ञात लुटेरों द्वारा पिकअप वाहन से मंदसौर लहसुन बेचकर आ रहे फरियादी रामचरण एवं भगवान सिंह जिला राजगढ़ को लूटने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी संदीप गुर्जर,संजय गुर्जर,गोविंद गुर्जर एवं राहुल मालवीय जिला आगर मालवा आरोपियों को पकड़ा, उनके पास से तीन लाख रुपए मोबाइल बलेनो कार बरामद की