मंदसौर: मंदसौर में नीट परीक्षा के चार केंद्रों पर 1,240 विद्यार्थी शामिल होंगे,कलेक्टर अदिति गर्ग ने तैयारियों की समीक्षा की
मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर 1,240 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू होगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर, मेडिकल स्टाफ, बिजली बैकअप और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं,