कृषि उपज मंडी में बुधवार को मक्का की नीलामी रोकने का निर्णय लिया गया है। मंडी सचिव मोहित रावल ने बताया कि इन दिनों मक्का की अत्यधिक आवक होने से व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है, जिसके चलते केवल मक्का की नीलामी एक दिन के लिए स्थगित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार को मंडी में अन्य सभी अनाजों की खरीद-फरोख्त और नीलामी का कार्य सामान्य रूप से होगी।