एटा: चलते ऑटो से गिरी बुजुर्ग महिला, हालत गंभीर, एटा से दवा लेकर लौटते समय शीतलपुर पर हुआ हादसा, चालक की लापरवाही
Etah, Etah | Jun 14, 2026 एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित शीतलपुर गांव के पास एक ऑटो से गिरने के कारण एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे हुई।शीतलपुर गांव की निवासी 70 वर्षीय सूरजमुखी पत्नी चंपाराम एटा से दवा लेकर ऑटो से वापस लौट रही थीं।