स्वार: नगर पंचायत मसवासी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया
Suar, Rampur | Apr 28, 2026 मसवासी नगर के व्यापार मंडल कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में बढ़े हुए हाउस टैक्स के मुद्दे पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा की गई टैक्स वृद्धि का विरोध किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ा हुआ हाउस टैक्स वापस लेने का निर्णय लिया।