चाचौड़ा: चाचौड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, मूंछ काटी, लड़की के परिजनों पर आरोप
चाचौड़ा थाना क्षेत्र में जोगीपुरा में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक अमित मीणा के साथ युवती के परिजनों पर मारपीट का आरोप है। बीनागंज अस्पताल में भर्ती अमित मीणा ने 30 अक्टूबर को कहा, पेड़ से बांधकर मारपीट कर एक मूंछ काट दी एक साल पुराने विवाद में निशाना बनाया। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। वही युवती के परिजनो ने भी ब्यावरा थाना में शिकायत की है।