उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह करीब 7 बजे उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जानकारी के अनुसार उधवा प्रखंड आवास परिसर,विभिन्न पंचायत सचिवालयों,निजी एवं सरकारी स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया।