गोपालगंज: शहर के थाना चौक से आरएसएस की तरफ से हिंदू साम्राज्य दिवस के मौके पर निकाली गई पथ संचलन, विधायक हुए शामिल
गोपालगंज : हिंदू सम्राज दिन उत्सव के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयसेवकों ने नगर का भ्रमण किया। शहर के थाना चौक स्थित साइस कालेज परिसर से रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक सुभाष सिंह, पथ संचलन जिला संघ चालक अंजनी कुमार, नगर प्रचारक जितेश कुमार, अभय पाठक सहित अन्य स्वयंसेवकों ने इसका नेतृत्व किया।