मोकामा: औटा सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर के पास प्लाई वुड से लदा ट्रक पलटा, चालक ज़ख्मी
Mokameh, Patna | Apr 18, 2026 मोकामा के औटा सिमरिया सिक्स लेन गोलंबर के पास टर्निंग लेते समय शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे एक चक्का ट्रक पलट गया। ट्रक पर ओवर लोडेड प्लाई वुड लदा हुआ था। इस सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिन्हें मोकामा नाजरथ अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।